हाथरस, जुलाई 18 -- हाथरस। रोडवेज बस ने चंदपा के निकट बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला निवासी समीर पुत्र इसरार और स्वराज पुत्र हबीब बाइक पर सवार हो सादाबाद की ओर से हाथरस आ रहे थे। इसी दौरान गांव चंदपा के निकट बाइक सवार युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.