लखनऊ, जनवरी 20 -- कैंट थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार परिचित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएसएफ थर्ड बटालियन तालकटोरा रोड, आलमबाग में तैनात इंस्पेक्टर बच्ची लाल गौतम वर्तमान में अयोध्या में पोस्टिंग है। उनका परिवार सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल के पास रहता है। परिवार में पत्नी अनुराधा (42), दो बेटी और बेटे शुभ और बेटी प्रिंसी के साथ रहती है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार देर शाम पत्नी अनुराधा अपने परिचित कुलदीप के साथ बाइक से मूर्ति विसर्जन करने गोमती गई थी। वहां से वापस आते वक्त कैंट थानाक्षेत्र के आर्मी हेडक्वार्टर के डा...