विकासनगर, सितम्बर 9 -- त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस का चिल्हाड़ के पास अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस के आगे के पहिए सड़क से बाहर निकल गए और बस खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई। इस दौरान बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस कथियान से देहरादून जा रही थी। जैसे ही बस त्यूणी-चकराता नेशनल हाईवे पर चिल्हाड़ के पास पहुंची तभी उसका स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से बचा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। उस वक्त बस में 35 लोग सवार थे। बस में सवार यात्री मोहनलाल, विक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.