बहराइच, मार्च 11 -- जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड के निकट ओवरब्रिज के पास मंगलवार शाम में लखनऊ जा रही रोडवेज की बस के इंजन में धुआं उठा जिसके चलते यात्रियों में से अफरा तफरी मच गई। चालक ने होशियारी कर साइड मे बस लगा यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। चिन्गारी फैलने नहीं पाई। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। दरअसल बस तेज रफ्तार में थी। अचानक बस के अंदर धुआं उठता देख यात्री सहम गए। चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दी। शार्ट सर्किट से तार में आग लगी थी। इससे धुआं उठा था। बस से यात्रियों को निकालकर बोनट हटा दिया। देखा तार जल रहा है। उसे बुझाया तब तक यात्री नीचे उतर गए। जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देते हुए कंडक्टर की मदद से काबू पाया गया। बस चालक बृजेश मिश्रा द्वितीय ने बताया कि उसने बस में अचानक धुआं उठता देख बस को मार्ग किनारे खड़ी कर दिया। कंडक्टर रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.