हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। परिवहन निगम ने सभी संगठनों के कर्मचारियों ने एक साथ होली मनाई। मंगलवार को काठगोदाम डिपो में अबीर गुलाल लगाकर होली के गीत गाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर निगम के कर्मचारी निर्मल जोशी ने अपनी मधुर आवाज से सबको नाचने के लिये विवश कर दिया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, मनोज भट्ट, आनंद बिष्ट, प्रदीप शर्मा, राजेश कोहली, निर्मल जोशी, हेमंत गड़िया, अजय शर्मा, बीसी भट्ट, सुमित कुमार, सतीश लाल ,भूपेन्द्र बिष्ट, रोहित बिष्ट, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...