चम्पावत, जनवरी 15 -- टनकपुर में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी संविदा चालक-परिचालक एवं तकनीकी संवर्ग को नियमितीकरण योजना का लाभ देने की मांग की है। संगठन ने प्रबंध निदेशक और महाप्रबंधक संचालन को ज्ञापन सौंप शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का आग्रह किया है। संगठन ने इन मांगों को लेकर प्रबंध निदेशक रीना जोशी एवं महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। एमडी ने संगठन को आश्वस्त किया गया कि परिवहन निगम के पात्र कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिलाने के लिए निगम स्तर पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपचंद शाह, टनकपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल, क्षेत्रीय मंत्री कुलदीप गुप्ता, डिपो शाखा मंत्री रवि कुमार, क्षेत्रीय संगठन...