सहारनपुर, फरवरी 26 -- नानौता क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सेवानिवृत जीएम मनोज पुंडीर को अपने भाई के साथ खेत से गांव लौटते समय दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अज्ञात काले रंग की कार ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। टक्कर मारकर कार सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके चाचा संजीव कुमार पुत्र रोशन सिंह तथा रोडवेज विभाग में जीएम के पद से रिटायर्ड उनके भाई मनोज पुंडीर पुत्र ईश्वर सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से खेत से गांव लौट रहे थे। जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.