फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- पुलिस प्रशासन से बचने के लिए रोडवेज रंग में पुती डग्गेमार बसें आगरा से एटा तक के लिए धड़ल्ले से चलाई जा रही हैं। जिसमें से पुलिस ने टूंडला में एक बस को पकड़कर चालान किया है। ये डग्गेमार बसें काफी स्पीड से चलती हैं। जो आएदिन एटारोड पर दुर्घटनाओं का सबब बन रही हैं। इनकी धर पकड़ के आदेश एसएसपी एटा द्वारा दिये गए हैं। यातायात पुलिस को बुधवार को टूंडला में एक ऐसी एक बस मिली जो पूरी तरह से रोडवेज रंग में पुती थी। जिसको देखकर अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता था कि यह डग्गेमार बस है। पुलिस को जब कुछ शक हुआ तो उक्त बस के बारे में जानकारी को पता चला कि यह रोडवेज की बस न होकर डग्गेमार बस है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...