आजमगढ़, मार्च 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजी बस संचालक रोडवेज बसों के नाम यात्रियों के साथ छलावा कर रहे हैं। आजमगढ़ से वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर आदि रूटों पर हुबहू रोडवेज बसों के कलर की निजी बसें संचालित की जा रही हैं। इन बसों के अवैध परिचालन से निगम को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और निगम से अनुबंधित अधिकांश बसों का आगे का रंग केसरिया है। निगम की बसों के आगे और अगल-बगल उत्तर प्रदेश परिवहन और अनुबंधित बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन से अनुबंधित के साथ ही अनुबंध की तिथि भी लिखी होती है। ठीक इसी तर्ज पर वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर आदि रूटों पर निजी बसें भी संचालित की जा रही हैं। इन बसों का रंग भी केसरिया है। उन पर उत्तर प्रदेश प.स. लिखा हुआ है। विभिन्न मार्गों पर संचालित इस तरह की निजी बसें आजमगढ़ बस स्टेशन के अगल-बगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.