बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज, संवाददाता। भट्ठा में मजदूरों के मलबा में दबने पर आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम करने की कोशिश की। लोगों के हंगामा करते देख पुलिस ने नल नगरिया चौराहा से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों के दूसरी लेन पर डायवर्ट किया। दोनों साइड के वाहन एक ही लेन पर आ गए। रामपुर से आई पीलीभीत डिपो की बस में पीछे से हरदोई डिपो की बस ने टक्कर मार दी। दोनों बसें धीमी गति से जा रही थीं। पीलीभीत डिपो की बस में बैठे यात्री सुरक्षित रहे। पीलीभीत बस के चालक ने बताया घटना के समय हरदोई डिपो की बस का चालक मोबाइल पर बातकर रहा था। हादसा होने पर एसडीएम तृप्ति गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों बसों को रोड से हटाकर ट्रैफिक चालू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.