बागपत, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ बड़ौत डिपो शाखा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें रविंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुशील कुमार में मनोज कुमार की देखरेख में बड़ौत रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि दीपक कुमार मंत्री चुने गए। इनके अलावा कार्यशाला शाखा में विनोद कुमार को अध्यक्ष व धर्मवीर सिंह को मंत्री चुना गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि निर्वाचित हुए अध्यक्ष शेष कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा करेंगे। इस दौरान अनुज शर्मा, सत्यपाल सिंह, सोनू मलिक, सुरेशचंद, यशपाल सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.