फतेहपुर, जुलाई 16 -- फतेहपुर। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत करने के साथ ही उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। वहीं कर्मचारियों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। मंगलवार को उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेधन फतेहपुर डिपो की कार्यशाला में आयोजित किया गया। जिसके दौरान चुनावी प्रक्रिया की घोषणा की गई, लेकिन किसी भी कर्मचारी द्वारा नामांकन न किए जाने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक बृजेश कुमार शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव बाजपेई द्वारा सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर मनोनीत किया गया। जिसमें सर्वेश यादव को शाखा अध्यक्ष तथा प्रेम शंकर को शाखा मंत्री मनोनीत किया गया। इनके अलावा प्रमेश सिंह को उपाध्यक्ष, अ...