बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का 20वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मेरठ में 27 और 28 दिसंबर को हुआ, जिसमें परिवहन मंत्री दयांशकर सिंह सहित मेरठ क्षेत्र के विधायक संगीत सोम आदि सम्मिलित हुए। अधिवेशन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय और प्रदेश के बड़े पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न किया गया। अधिवेशन में राकेश कुमार सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। भारत भूषण को प्रदेश महामंत्री और चंद्रभान सिंह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी में रोडवेज कर्मचारी संघ बरेली के क्षेत्रीय मंत्री रवि प्रकाश को सदस्य चुना गया है। इस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दशरथ प्रसाद यादव समेत समस्त कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...