चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय इकाई का चुनाव चित्रकूट डिपो में हुआ। नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा, संरक्षक सुनील शर्मा व पर्यवेक्षक प्रबल प्रताप सिंह की मौजूदगी में सभी पदाधिकारी सम्मति से चुने गए। जिसमें बांदा डिपो के जीएस त्रिवेदी को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महोबा डिपो के रामनरेश साहू को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि में महोबा डिपो के आदेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राठ डिपो के दिलीप तिवारी, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, सुनील तिवारी उप मंत्री, अटल विहारी उप मंत्री, देवेंद्र तिवारी संगठन मंत्री, राजनारायण कोषाध्यक्ष, अनादिवीर सिंह प्रचार मंत्री, विवेक शुक्ला लेखा परीक्षक चुने गए है। इसके साथ ही बसीरूर्हमान, घनश्याम सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आदिल, अवधेश कुश...