हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व संयुक्त परिषद के वरिष्ठ नेता आन सिंह जीना ने एमडी रीना जोशी के सामने कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम की आय कम हुई है, जिसके चलते कर्मचारियों को वेतन देने में समय लग रहा है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को निगम की आय बढ़ाने में फोकस करने को कहा। बाद में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विशेष श्रेणी -संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, महंगाई भत्ता देने, बसों का बेड़ा बढ़ाने, इलेक्ट्रिक बसें चलाने, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.