देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो पांच फरवरी से मंडलीय कार्यालय में धरना शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री दिनेश सती ने कहा कि परिषद लंबे समय से प्रबंधन से मांगों के निराकरण की मांग कर रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने, अच्छी क्वालिटी के स्पयेर पार्ट्स खरीदने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है। चेताया कि यदि चार फरवरी तक मांगें नहीं मानी गई तो पांच फरवरी से मंडलीय कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...