संभल, फरवरी 1 -- शनिवार सुबह संभल -चंदौसी मार्ग पर गांव जनेटा के निकट रोडवेज बस और डीसीएम केंटर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। टक्कर से टेंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कैंटर चालक व हेल्पर मामूली रूप से घायल हो गए। शनिवार की सुबह दस बजे सोहराब डिपो की बस चन्दौसी से संभल की ओर जा रही थी। जबकि केंटर संभल की ओर से आ रहा था। ग्राम जनेटा के पास रोडवेज बस चालक की लापरवाही से दोनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास कोहलुओं पर काम कर रहे ग्रामीणों ने केंटर के चालक और परिचालक को बाहर निकाला। सूचना पर नरौली चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने मौके पर पहुंच कर यायतायत सुचारू कराया और रोडवेज बस को अपने कब्जे में लिया। डीसीएम के चालक नकुल गुर्जर ने बताया कि...