पिथौरागढ़, मई 13 -- रोडवेज इम्पलाईज यूनियन में सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव रोडवेज स्टेशन में शाखा अध्यक्ष प्रेम बल्लभ थ्वाल, चुनाव अधिकारी मधुसूदन जोशी और अनिल चंद्र जोशी की देखरेख में संपन्न हुए। मंगलवार को हुए चुनाव में अर्जुन को अध्यक्ष, निशित चंद को महामंत्री चुना गया। कुंडल सिंह, गौरव बरनवाल को उपाध्यक्ष, चंद्र पाल वर्मा व हीरा सिंह ठगुन्ना को संयुक्त मंत्री चुना गया। योगेश सौन को संगठन मंत्री, राहुल मलिक को लेखा परीक्षक, विनोद कुमार सामंत को प्रचार मंत्री, दीपक चंद को मीडिया प्रभारी और चंद्र मोहन को कार्यालय सचिव चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने व निगम के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरेश चंद्र पाण्डेय, प्रकाश चंद्र भट्ट, विनोद शाक्य, भूपेश उपाध्याय, अर्जुन सिंह, च...