देहरादून, फरवरी 5 -- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने टनकपुर मंडल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन का आरोप है कि मंडल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने पर उनके तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों का द्वेष भावना से पिथौरागढ़ स्थानांतरण कर दिया गया है। यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने प्रबंधन को नोटिस भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण रद्द नहीं किए गए और अधिकारियों के भ्रष्टाखर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं हुई, 12 फरवरी को टनकपुर मंडल में सुबह की पाली से पूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना दिया गया। 16 फरवरी से टनकपुर कार्यशाला में सामूहिक उपवास और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.