गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में नए साल की शाम एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत दो युवकों ने रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेहरू नगर तृतीय में रहने वाले मनन चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक जनवरी की शाम करीब आठ बजे अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के मोड़ पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे ध्रुव त्यागी और शेरा नागर ने अचानक उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज शुरू करते हुए गाड़ी पीछे करने को कहा। उन्होंने टकराव से बचने के लिए गाड़ी पीछे की तो ध्रुव त्यागी अपने साथी के साथ उतरकर उन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.