नोएडा, जून 13 -- लाठी डंडे और रॉड से हमला किया गया घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में जैतपुर गोलचक्कर के समीप रोडरेज में मारपीट की गई। युवक को कार से खींचकर लाठी डंडे और रॉड से पीटा गया। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देवला गांव निवासी भरत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त पवन कुमार और उसके परिवार के लोगों के साथ कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खोली धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। गुरुवार की शाम रास्ते में एक कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार चालक ने गाली-गलौज की। इसके बाद फोन कर उसने अपने साथियों को बुलवा लिया। आरोपियों ने पवन को जबरदस्ती कार से बाहर निकाल कर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से बुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.