गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। आईएमटी मानेसर इलाके में रोड रेज का मामला सामने आया है। निजी कंपनी के एचआर पद पर तैनात अधिकारी की गाड़ी को पहले टक्कर मारी गई और विरोध करने पर बिना नंबर की कार में आए बदमाशों ने उन पर क्रिकेट बैट और बेसबॉल के डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आईएमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर सेक्टर-01 स्थित हिमालयन सोसाइटी के निवासी नितेश भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-04 स्थित मुंजाल किरीयू कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। 17 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। जब वह सरिता हांडा ...