गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम रोडरेज के दौरान युवकों ने कैब चालक पर हमला कर दिया। वह बचकर भागा तो ओवरटेक कर रोकने के बाद चाकू मार दिया। बचाने आए दो साथियों को भी पीटा और रात में घर पर पथराव कर दिया, जिसमें उनकी नौ वर्षीय बेटी भी घायल हो गई। गुरुवार को परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। अमित विहार में रहने वाले प्रेम कुमार कैब चलाते हैं। उनके भाई राकेश ने बताया कि प्रेम गुरुवार अमित विहार के पास एमसीडी टोल से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवारों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोपी गाली देने लगे तो विरोध करते हुए प्रेम घर की ओर चलने लगे। दो से तीन बाइकों पर सवार युवकों ने कैब को ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। प्रेम बाहर निकले तो उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे छोटे भाई दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.