मेरठ, जनवरी 9 -- मुंडाली में रेलवे कर्मचारी विवेक चौहान की हत्या के पीछे पुलिस रोडरेज को कारण मान रही है। पुलिस ने रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच की जिसके बाद रोडरेज की घटना मानकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल पर एक्टिव नंबर और उस दौरान रास्ते से जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। भावनपुर क्षेत्र के गांव जेई-बक्सर निवासी 30 वर्षीय विवेक चौहान रेलवे में कर्मचारी थे। चार जनवरी की शाम 6.30 बजे विवेक खरखौदा रेलवे स्टेशन पर नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। मुंडाली क्षेत्र में अजराड़ा मार्ग पर लहूलुहान हालत में विवेक का शव रात करीब आठ बजे बरामद हुआ। पुलिस लूट, रंजिश और रोडरेज समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस ने परिजनों और विवेक के कुछ दोस्तों से पूछताछ की थी। विवेक के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली थी। प्रारंभिक जांच में पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.