नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहे युवक की कार में बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर तीन दोस्तों को मौके बुलाकर आरोपी ने हॉकी-डंडों से कार सवार को पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-71 में रहने वाले हिमांशु सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे वह अपनी कार से कोचिंग जा रहे थे। सर्फाबाद गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास नाबालिग लड़के ने अपनी बाइक लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोपी के पास हेलमेट भी नहीं था। आरोप है कि बाइक से उतरकर किशोर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, उसने सर्फाबाद से अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। वह हॉकी-डंडों से लैस होकर आए और उन्होंने उनको बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित को गंभीर चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.