उन्नाव, जुलाई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेतुवाही गांव में मंगलवार शाम खेत की जुताई करते समय रोटावेटर (हल) की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सेतुवाही गांव के रहने वाले किसान के खेत में मंगलवार शाम जुताई करते समय झम्मन लाल का 8 वर्षीय बेटा मंजेश ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। जिससे मंजेश का एक पैर कट गया और सिर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजन उसे बिल्हौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.