देवरिया, जून 23 -- खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरंगा गांव में रविवार की सुबह एक दिल-दहला देने वाली घटना हो गई। खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा किशोर गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व रोटावेटर को कब्जे में ले लिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम नरंगा के रहने वाले ऋतिक गोंड (16) पुत्र मंटू गोंड रविवार को गांव के बाहर गया था। जहां एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। ट्रैक्टर पर ऋतिक भी बैठ गया। जोताई के दौरान अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर के नीचे आ गया। जिससे किशोर के शरीर पर कई गंभीर चोट आ गए और कई अंग शरीर से अगल हो गए। यह देख लोग बेहोश हो गए। तत्काल लोगों ने किशोर को महर्षि देवरहा बाबा ...