रांची, फरवरी 23 -- रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा मंगलवार को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान इनाली फाउंडेशन, पुणे के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 50 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। क्लब के अमित अग्रवाल और प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि दुर्घटना या बीमारी के कारण हाथ गंवा चुके लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। टीम लाभार्थियों की जांच, माप और फिटिंग की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...