रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से 24 फरवरी को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी भवन में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अमित अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना है, जिन्होंने किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य कारणों से अपने हाथ खो दिए हैं। इच्छुक लाभार्थियों को पंजीकरण के लिए अपने कटे हुए हाथ का फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और संपर्क नंबर देना अनिवार्य होगा। असिस्टेंट गवर्नर (रोटरी इमेज) प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से लगभग 50 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। इसके लिए पुणे की इनाली फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम विशेष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.