मुरादाबाद, जनवरी 16 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद वेस्ट सोनकपुर की ओर से शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों के लिए राशन किट वितरित की गई। राशन कीट में हर परिवार के लिए आटा, चावल और जरूरत की चीजें शामिल रही। आयोजन क्लब अध्यक्ष शुभम गुप्ता व सुभाष शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष शुभम गुप्ता रोटरी क्लब मुरादाबाद वेस्ट सोनकपुर समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और आगे भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम में डॉ अशुमान गौर, राजेश रस्तोगी, डॉ अर्पिता गुप्ता, धीरज जैन, रक्षित कश्यप, पंकज महेश्वरी, हृद‌येश कुमार एवं चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे। की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...