मुरादाबाद, जुलाई 13 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से रविवार को स्थापना बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन पायल गौर उपस्थित रहीं। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा ने नए बोर्ड के सदस्यों को शपथ दिलवाई। इस दौरान मनोज रस्तोगी, रणवीर अग्रवाल, अकीलेश कोठियाल, ललित मोहन गुप्ता, और नीरजा अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब सेंट्रल के नए डिजिटल रोस्टर का विमोचन भी किया गया। सचिव डॉ़ नीतीश गर्ग ने आने वाले वर्ष के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजीव गुलाटी, तरुण मदन, नीरज गुप्ता, संजीव अरोड़ा, मनमोहन कटियाल, और हिमांशु मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.