पीलीभीत, जून 29 -- पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की वर्ष 20-25, 26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नीरज गुप्ता को आगामी वर्ष के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। जबकि राजेश रस्तोगी को पुनः सचिव बनाया गया है। चुनाव अधिकारी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने बताया कि उपाध्यक्ष मधुर होड़ा, संदीप गुप्ता एवं दीपक बंसल, सचिव राजेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी संदीप खंडेलवाल, सह सचिव संजीव गुप्ता, द्वितीय सार्जेंट एट आर्म विनय गुप्ता,निदेशक अजय गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संदीप पाटिल,अनूप गुप्ता ,संदीप अग्रवाल को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया की शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 1 जुलाई को 300 स्कूली बच्चों को क्लब द्वारा बैग वितरित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...