मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब के तत्वावधान में बुधवार को डोमनपुरा स्थित एमएए फाउंडेशन परिसर में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 52 लोग मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए। रोटरी क्लब के सदस्यों ने 52 में 36 मरीजों को नि:शुल्क आपरेशन के लिए वाराणसी के लिए रवाना किया। कार्यक्रम के संयोजक जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि रोटरी क्लब का यह नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जरुरतमंदों के लिए पूरी तरह समर्पित है। अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि मोतियाबिंद जैसी बीमारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। क्लब के सचिव डॉ. एस. खालिद ने बताया कि रोटरी क्लब जरुरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा समर्पित होकर कार्य करता है। इसी श्रृंखला में शिविर का आयोजन किया गया। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.