धनबाद, अगस्त 25 -- धनबाद, संवाददाता रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ की ओर से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को निशुल्क ओपीडी क्लीनिक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया। साथ ही मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। शिविर में ब्लडप्रेशर, शुगर सहित अन्य मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में डॉ के विश्वास, डॉ यूएस प्रसाद, डॉ मेजर चंदन, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ महेश प्रसाद, डॉ एसके झा, डॉ सविता शुक्ला दास, डॉ हर्षित राज, डॉ हर्ष कुमार ने मरीजों का इलाज किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष बीसी ठाकुर, सचिव डॉ दीपक केशरी, अजय रजक, आईडी पासवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.