बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन ने शनिवार को खैर स्कूल के पास हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। यहां 210 मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करते हुए परामर्श और दवा दी। अध्यक्ष अभितेष श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. राजीव निगम और अरबन बैंक के अध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओम जी ने किया। सीएमओ ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से सेवा कार्यों के लिए सजग संगठन के रूप में जाना जाता है। योग्य चिकित्सकों के द्वारा शहरी व आसपास के जरूरतमंदों के लिये ऐसे शिविर का आयोजन लाभकारी होते हैं। शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, लीवर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच के साथ-साथ उपलब्ध निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। मेडिकल कॉलेज बस्ती के चिकित्सक डॉ. सुबा निहिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.