भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रत्येक दिन आयोजित 30 महिला संवाद कार्यक्रम में तकरीबन सात हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। महिला संवाद में वे न केवल अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं, बल्कि अपने गांव के विकास और राज्य की नीतियों के बारे में भी अपना सुझाव दे रही हैं। महिला संवाद में हिस्सा लेने वाली रूबी देवी कहती है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सरकार राज्य के विकास के बारे में महिलाओं से उनके मंतव्य जानना चाहेगी। रूबी देवी गौरव जीविका महिला ग्राम संगठन, बिहपुर की सदस्य हैं। वह कहती हैं सरकार की योजनाओं की बदौलत वह स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हैं। वह कहती हैं कि बिहपुर में सहित भागलपुर जिले में विकास की गंगा बहे, इसके लिए उन्होंने अपनी आकांक्षाओं को दर्ज कराया है। उम्मीद है सरकार हम मह...