दरभंगा, नवम्बर 24 -- दरभंगा। रोज द मेडिसिटी ने अपनी छठी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुंजन त्रिवेदी शुक्ला ने समारोह का नेतृत्व किया। मरीजों और परिजनों ने डॉ. गुंजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें आशा का किरण बताया। अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. गुंजन की चिकित्सा विशेषज्ञता और समर्पण की सराहना की। समारोह में अस्पताल की उपलब्धियों और नई स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल की टीम को बधाई दी और इसे विश्वास, करुणा और संवेदना का केंद्र बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...