बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। सात फरवरी शनिवार को वैलेनटाइन वीक की शुरूआत होगी। पहले दिन रोज डे को लेकर बाजारों में लाल, गुलाबी, पीले आदि विविध रंगों के गुलाब के फूलों के आकर्षक स्टॉल शहर के कई स्थानों पर सज गए हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए युवाओं में लाल गुलाब का ज्यादा क्रेज रहता है। वैसे इस दिन लोग दोस्तों और पार्टनर को भी गुलाब देकर रिश्तें की तासीर में मिठास घोलते हैं। वैलेनटाइन सप्ताह के पहले दिन रोज डे को लेकर पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गुलाब के स्टॉल सज गए हैं। गुलाब की मांग को देखते हुए अमूमन दस रुपये प्रति फूल बिकने वाला गुलाब इस समय तीस रुपये तक पहंुच गया है। बाजारों में लाल का सर्वाधिक क्रेज देखा जा रहा है। युवा जोड़े अपने प्यार के इजहार के लिए फूल खरीद रहे हैं। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसल...