सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए करीब एक महीने से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त टीम गठित किए जाने के बाद भी अब प्रशासनिक व पुलिस महकमें,लोनिवि के अफसर अब नजर नहीं आ रहे हैं। जिसका आलम रहा अब एक तरफ पालिका अतिक्रमण हटवा रही है,फिर दूसरे दिन शहर जस का तस हो जा रहा है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस व पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर कोतवाली से पंजाबी मार्केट होते हुए घंटाघर चौक तक , शाहगंज चौराहे से डाकखाना, नगर पालिका, विकास भवन होकर रोडवेज बस स्टेशन तक पटरी से अतिक्रमण हटवाया। सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान सजाने वाले दुकानदारों का सामान व ठेला आदि जब्त कर लिया। अतिक्रमण हटवा...