नई दिल्ली, जनवरी 13 -- जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को भाजपा छोड़ने वाले पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला बोला। किरोड़ी ने साफ शब्दों में कहा कि मालवीय राजनीति में पद और सत्ता के भूखे हैं। अगर वे रोज इस तरह कूदा-फांदी करते रहे तो उनका नाम ही मिट जाएगा। उनके जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित पार्टी है। किरोड़ी ने कहा, "मैं भी अगर पार्टी छोड़ दूं तो भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह संगठन किसी एक व्यक्ति से नहीं चलता। भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे में है।" उन्होंने कहा कि जो लोग पद पाने के लिए राजनीति में आते हैं, वे ज्यादा दिन टिक नहीं पाते। बीजेपी कार्यालय में लॉन में लगी जनसुनवाई भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.