सीवान, मई 8 -- पचरुखी, एक संवादाता। जिले के पचरुखी प्रखंड के सुरवाला पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम में बुधवार को को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के साथ उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुनील कुमार, वरीय उप समाहर्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि महिला संवाद रोज एक नया कीर्तिमान रच रहा है। यह कार्यक्रम न केवल संवाद का माध्यम बना है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, आकांक्षाओं और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बनकर उभरा है। अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार से जानकारी देना एवं उनकी समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का प्रयास करना ही महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य है। बिहार सरकार और जीविका की इस संयुक्त पहल ने गांव की हर गली, चौपाल और पंचायत को जागरूकता और सहभागिता के रंग में रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.