गंगापार, मार्च 24 -- रमजान को लेकर मुस्लिम वर्ग के लोगों में जोश और उमंग देखने को मिल रहा है और रोजेदारों द्वारा जगह-जगह इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। मुस्लिम बस्तियों में खास चहल पहल देखी जा रही है। इस सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश पटेल ने कहा कि रमजान का महीना शांति और सद्भाव का महीना माना जाता है। इस मौके पर जिस प्रकार से मुस्लिम समाज के सक्षम लोग अपनी दरियादिली दिखाते हुए गरीबों जरूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के मदद करते है वह प्रशंसनीय है। सपा नेता ने कहा, हमारी मुस्लिम समाज के लोगों से गुजारिश है कि रमजान के मौके पर देश की एकता, अखंडता,अमन की शांति और खुशहाली के लिए दुआ करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.