बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के मुबारक महीने में मुस्लिम लोगों ने 11वें दिन बुधवार को भोर में करीब चार बजे सहरी खाकर एहतमाम के साथ रोजा रखा। इस दौरान रोजेदारों ने कुरआन की तिलावत की और अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ ही रात में तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज अदा की गई। महिलाएं भी घरों में नमाज पढ़ने के साथ कुरआन की तिलावत की। दोपहर बाद से महिलाएं इफ्तार के लिए विभिन्न तरह पकवान की तैयारी में जुट गई। हिसं रसड़ा के अनुसार स्थानीय कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में 11वें दिन बुधवार को मुस्लिम लोगों ने एहतमाम के साथ रोजा रखा। शाम को मगरीब की अजान होने पर रोजा खोला और घुघनी-पकौड़ी, चिप्स, फल आदि का सेवन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.