मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी । शहर की मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर वर्षों से ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदार आज गहरी परेशानियों से जूझ रहे हैं। फुटपाथ और सड़क किनारे दुकान लगाना इन व्यापारियों के लिए महज एक विकल्प नहीं, बल्कि जीवन चलाने का एकमात्र सहारा रहा है। लेकिन हाल के दिनों में नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान ने इन परिवारों की जिंदगी को अस्थिर कर दिया है। एक ओर महंगाई और आर्थिक तंगी का दबाव है, तो दूसरी ओर बार-बार हटाए जाने का डर, जिसने छोटे व्यापारियों की रोजमर्रा की कमाई पर सीधा प्रहार किया है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक, शंकर चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर वर्षों से ठेला लगाकर लोग अपना परिवार पालते आ रहे हैं। सुबह से शाम तक मेहनत कर सब्जी, फल, चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.