शाहजहांपुर, मई 1 -- रोजा, संवाददाता। रोजा के मठिया कालोनी में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर एक अन्य परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मठिया कालोनी की रहने वाली पुनीता ने रोजा थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि रविवार को आदर्श नगर कालोनी निवासी एक परिवार के कुछ लोग उसके घर पर आए। उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट कर धमकी देकर चले गए। धमकी दी कि पुलिस या किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार सुबह पुनीता मंदिर चली गई। घर उसकी नाबालिग बेटी खाना बना रही थी। जब वह लौट कर आई तो उसकी नाबालिग बेटी शिवानी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोग आए गए। जानकारी होने पर आदर्श नगर कालोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.