शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- रोजा, संवाददाता। जिले में केंद्रों पर धान खरीद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जगह किसानों की उपज बेचने में मनमानी और बिचौलियों की दखलंदाजी सामने आ रही है। इसी कड़ी में रोजा मंडी में एक गंभीर मामला सामने आया, जहां आरोप है कि सरकारी केंद्र पर धान बेचने आए किसान शिवेश से प्रभारी और लेबर ने मारपीट कर दी। घटना के दौरान किसान के सिर पर लोहे के कटिया से प्रहार किया गया और उसे जाति सूचक गालियां दी गई। शिवेश तिलहर थाना क्षेत्र के हथगांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अपने 169 बोरे धान बेचने मंडी आए थे। रवि मोहन सक्सेना के केंद्र पर कुछ धान की तुलाई हो गई थी, लेकिन पैसों को लेकर तौलाई रोक दी गई। गुरुवार दोपहर जब शिवेश ने बाकी धान तौलने की बात कही, तो केंद्र प्रभारी रवि मोहन सक्सेना और उनके साथ काम...