शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- रोजा। मुरादाबाद मंडल के रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नॉर्थर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के 101 वर्ष पूरे होने पर शाखा प्रांगण में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अमर सिंह मीणा के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर की गई। स्टेशन परिसर में वर्षभर बेहतर सेवा देने वाले करीब 55 रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि मंडल अभियंता भास्कर भट्टाचार्य का स्वागत किया गया, जबकि सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षित ने पुरस्कार वितरित किए। मंडल अभियंता ने हाल ही में घटी घटना का जिक्र करते हुए रेल सुरक्षा और सतर्कता पर जोर दिया। शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.