शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फुटपाथ पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब पुल के नीचे युवक को मुंह के बल पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के माथे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया किसी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि युवक देर रात किसी समय रेलवे ओवरब्रिज से नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.