आगरा, जनवरी 30 -- ढोलना थाना क्षेत्र के नगला मनी के निकट मेडिकल व जन सेवा केंद्र संचालक से लूटपाट करने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए 64 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जबकि एक अन्य आरोपी को 35 हजार रुपये की नकदी, बाइक समेत पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि गत 24 जनवरी की देर शाम को ढोलना के नगला मनी पंचगाई निवासी नंदकिशोर पुत्र ओमप्रकाश से मेडिकल स्टोर व जन सेवा केंद्र से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने एक लाख 73 हजार आठ सौ रुपये लूट लिए थे। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 25 जनवरी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की थी। गत बुधवार को थाना पुलिस ने इसी मामले से संबंधित एक आरोपी को मुठभेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.