बागेश्वर, जुलाई 8 -- जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत चुनाव के लिए स्थापित कंट्रोल रूम व पंचस्थानी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टवार लगाते हुए हर दिन आने वाली फोन कॉल को पंजिका में अंकित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि कंट्रोल रूम में प्रत्येक दिन आने वाली शिकायतों का तुरंत अंकन करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करेंगे। चुनाव ड्यूटी में गलती क्षम्य नहीं होती है, इसलिए जो दायित्व दिए गए हैं, उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उसके उपरांत उन्होंने पंचस्थानी चुनावालय कार्यालय का निरीक्षण किया। मतदान पार्टियों के लिए विकासखंडों को भेजे जाने वाले लेखन सामाग्रियों के बस्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.